Class 1: Introduction to Computers: Bilingual Notes (PDF)

This image displays important Hindi notes on 'Introduction to Computer' from www.rojgarbytes.com. A PDF download facility is available.

नमस्कार साथियों! RojgarBytes के डिजिटल प्लेटफॉर्म में आपका स्वागत है। आज हम कंप्यूटर के सबसे बुनियादी और महत्वपूर्ण अध्याय कंप्यूटर के परिचय (Introduction to Computer in Hindi) पर विस्तार से चर्चा करेंगे। इस सेशन में आपको वो सब जानकारी मिलेगी जिसके लिए आप यहाँ आए हैं। हमने इस सेशन को इस तरह से तैयार किया है कि यह जानकारी (Content) लगभग सभी One-Day Exams के लिये पर्याप्त है।

कंप्यूटर क्या है? (What is a Computer in Hindi?)

कंप्यूटर (Computer) एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक मशीन (Automatic Electronic Machine) या उपकरण है जो उपयोगकर्ता (User) से डेटा (Data) को इनपुट (Input) के रूप में लेता है, उस डेटा को दिए गए निर्देशों (Instructions) के अनुसार प्रोसेस (Process) करता है, और अंत में परिणाम (Result) को आउटपुट (Output) के रूप में प्रदान करता है।

यह पूरी प्रक्रिया IPO (Input-Process-Output) साइकिल कहलाती है, जो आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर प्रणाली का बुनियादी मॉडल है। मूल रूप से IPO चक्र में 3 मुख्य चरण होते हैं, लेकिन आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान और परीक्षाओं के दृष्टिकोण से इसमें 4 चरण (Storage को शामिल करके) माने जाते हैं।

The Core Concept: The IPO(S) Cycle

  1. इनपुट (Input): सिस्टम में डेटा भेजना (जैसे, कीबोर्ड पर टाइप करना)।
  2. प्रोसेस (Process): CPU एरिथमेटिक या लॉजिकल ऑपरेशन का इस्तेमाल करके डेटा पर काम करता है।
  3. आउटपुट (Output): यूज़र को दिखाया गया नतीजा (जैसे, मॉनिटर स्क्रीन)।
  4. स्टोरेज (Storage): डेटा को सेव करना (HDD/SSD)।
कंप्यूटर कार्यप्रणाली का आधार IPO चक्र (IPO Cycle) ही है। डिजिटल घड़ी से लेकर सुपरकंप्यूटर तक, प्रत्येक कंप्यूटर आईपीओ सिद्धांत (IPO Theory) का पालन करता है।

कंप्यूटर की परिभाषा (Definition of Computer in Hindi)

कंप्यूटर एक स्वचालित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (Electronic Device) है जो यूजर द्वारा दिए गए कच्चे आंकड़ों (Raw Data) को इनपुट के रूप में स्वीकार करता है, निर्देशों (Instructions) के समूह के अनुसार उन्हें प्रोसेस करता है, और परिणाम को आउटपुट (Information) के रूप में प्रदान करता है।

A computer is a programmable electronic device that accepts raw data as input, processes it according to a set of instructions (program), produces the result as output (information), and stores it for future use.

अंतर जानें (Know the Difference)

  • डेटा (Data): यह कच्चे और असंगठित तथ्य (raw and unorganized facts) होते हैं, (जैसे: 5, 'राम', 100)।
  • सूचना (Information): यह प्रोसेस किया गया, व्यवस्थित और अर्थपूर्ण डेटा (Processed and Meaningful Data) होता है (जैसे: 'राम का रोल नंबर 101 है और वह गणित का छात्र है')।
  • Data vs Information: IPO चक्र के पहले चरण में जो होता है उसे Data (अव्यवस्थित) कहते हैं, और जो तीसरे चरण (Output) में मिलता है उसे Information (व्यवस्थित) कहते हैं।

कंप्यूटर का पूरा नाम क्या है? (Full Form of Computer in Hindi)

‘Computer’ शब्द की उत्पत्ति लैटिन (Latin) भाषा के शब्द ‘Computare’ से हुई है, जिसका अर्थ है ‘गणना करना’ (to calculate)। कंप्यूटर का कोई आधिकारिक पूर्ण रूप (Full Form) नहीं है। हालांकि, इसे याद रखने के लिए एक काल्पनिक पूर्ण रूप (Fictional full forms) काफी लोकप्रिय (popular) है जो इसकी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। यह अक्सर परीक्षाओं में पूछ लिया जाता है।

  • C - Commonly (सामान्यतः)
  • O - Operated (संचालित)
  • M - Machine (मशीन)
  • P - Particularly (विशेष रूप से)
  • U - Used for (उपयोग की जाने वाली)
  • T - Trade/Technology (व्यापार/प्रौद्योगिकी)
  • E - Education (शिक्षा)
  • R - Research (अनुसंधान)
कंप्यूटर को हिंदी में संगणक, गणक, अभिकलक, अभिकलित्र, तथा परिकलक भी कहते हैं।

कंप्यूटर के पिता किसे कहा जाता है? (Father of Computer in Hindi)

इंग्लैंड के प्रोफेसर चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को कंप्यूटर के जनक (Father of Computer) कहा जाता है जिनका जन्म 26 दिसम्बर 1791, लंदन (इंग्लैंड) में हुआ था तथा मृत्यु 18 अक्टूबर 1871, लंदन में हुई थी।

चार्ल्स बैबेज एक प्रसिद्ध अंग्रेज़ गणितज्ञ (mathematician), दार्शनिक ( philosopher), आविष्कारक (inventor) और यांत्रिक इंजीनियर (mechanical engineer) थे। 19वीं सदी में, उन्होंने डिफरेंस इंजन (Difference Engine) और एनालिटिकल इंजन (Analytical Engine) नामक गणना करने वाली यांत्रिक मशीनों की परिकल्पना (Hypothesis) की थी।

एनालिटिकल इंजन को आधुनिक कंप्यूटर का आधार (basis of modern computers) माना जाता है जिसमें मेमोरी, प्रोसेसर और इनपुट-आउटपुट की अवधारणा शामिल थी।

चार्ल्स बैबेज की सहयोगी एडा लवलेस (Ada Lovelace) को कंप्यूटर की माता (Mother of Computer) और पहला कंप्यूटर प्रोग्रामर (The first computer programmer) माना जाता है।

कंप्यूटर की पीढ़ियाँ (Generations of Computer in Hindi)

परीक्षा में पीढ़ियों (Generations) और उनमें प्रयुक्त मुख्य तकनीक (Core Component) से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते हैं। कंप्यूटर के विकास को मुख्य हार्डवेयर तकनीक (Hardware Technology) के आधार पर पाँच पीढ़ियों में बांटा गया है:

पीढ़ी (Generation) मुख्य घटक (Main Component) भाषा (Language) उदाहरण (Examples)
पहली (1st) (1946-59) वैक्यूम ट्यूब (Vacuum Tubes) Machine Language (मशीनी भाषा) ENIAC, UNIVAC
दूसरी (2nd) (1959-65) ट्रांजिस्टर (Transistors) Assembly Language (असेंबली भाषा) IBM 1401, CDC 1604
तीसरी (3rd) (1965-71) इंटीग्रेटेड सर्किट (Integrated Circuits - ICs) High-Level Language (उच्च-स्तरीय भाषा) (जैसे FORTRAN, COBOL) IBM-360, PDP-8
चौथी (4th) (1971-80) माइक्रोप्रोसेसर (Microprocessors - VLSI) SQL, C++ Apple II, IBM PC
पाँचवीं (5th) (वर्तमान और आगे) AI (Artificial Intelligence) & ULSI Python, Java, R Laptops, Smartphones, Robots
ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) को पहला सामान्य-उद्देश्य वाला इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर (The First General-purpose Electronic Computer) माना जाता है।

कंप्यूटर सिस्टम के घटक (Components of Computer System in Hindi)

एक कंप्यूटर सिस्टम (Computer System) मुख्य रूप से दो घटकों से मिलकर बनता है:

  1. हार्डवेयर (Hardware): कंप्यूटर के वे सभी भौतिक भाग जिन्हें हम छू सकते हैं और देख सकते हैं (जैसे: मॉनिटर (Monitor), कीबोर्ड (Keyboard), सीपीयू (CPU))।
  2. सॉफ्टवेयर (Software): निर्देशों (Instructions) का एक समूह जो हार्डवेयर को बताता है कि क्या करना है और कैसे करना है (जैसे: Windows 10, MS Office, Google Chrome)।
बिना Operating System (Software) के आपका Laptop (Hardware) मात्र एक पेपरवेट (Paperweight) है, और बिना Circuitry (Hardware) के आपका Coding (Software) मात्र एक विचार है। ये दोनों एक-दूसरे को सार्थक बनाते हैं। परीक्षा की दृष्टि से याद रखें कि इन दोनों के बीच की कड़ी को इंटरफेस (Interface) कहा जाता है।

कंप्यूटर का ब्लॉक डायग्राम (Block Diagram of Computer in Hindi)

एक कंप्यूटर सिस्टम के तीन मुख्य भाग होते हैं:

  1. इनपुट यूनिट (Input Unit): यह हार्डवेयर (Hardware) डिवाइस है जो उपयोगकर्ता से डेटा (Data) और निर्देश लेता है।
    • उदाहरण: Keyboard, Mouse, Scanner, Microphone
  2. सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit - CPU):
    1. इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क (Brain of the Computer) कहा जाता है।
    2. यह सभी प्रोसेसिंग (Processing) और गणना करता है।
    3. CPU के तीन भाग होते हैं:
      1. ALU (Arithmetic Logic Unit): यह सभी गणितीय (जोड़, घटाव) और तार्किक (तुलना) कार्य करता है।
      2. CU (Control Unit): यह कंप्यूटर के सभी कार्यों को नियंत्रित (Control) और प्रबंधित (Manage) करता है।
      3. MU (Memory Unit / Registers): यह CPU की आंतरिक मेमोरी होती है।
  3. आउटपुट यूनिट (Output Unit): यह हार्डवेयर (Hardware) डिवाइस हैं जो सूचना को उपयोगकर्ता को दिखाते हैं।
    • उदाहरण: Monitor, Printer, Speaker
Control Unit (CU) को IPO चक्र का ट्रैफिक पुलिस कहा जाता है क्योंकि यह इनपुट से आउटपुट तक के प्रवाह को नियंत्रित करता है।

कंप्यूटर मेमोरी (Computer Memory in Hindi)

कंप्यूटर मेमोरी वह स्थान (place) है जहाँ डेटा और निर्देशों (Data and Instructions) को स्टोर किया जाता है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है:

  1. प्राथमिक मेमोरी / मुख्य मेमोरी (Primary Memory):
    • यह CPU द्वारा सीधे एक्सेस की जाती है।
      1. RAM (Random Access Memory): यह एक अस्थिर (Volatile) मेमोरी है। यानी, बिजली बंद होने पर इसमें स्टोर डेटा नष्ट हो जाता है। यह कंप्यूटर की कार्यशील मेमोरी (Working Memory) है।
      2. ROM (Read Only Memory): यह एक स्थिर (Non-Volatile) मेमोरी है। इसमें डेटा स्थायी रूप से स्टोर होता है। यह कंप्यूटर को बूट/स्टार्ट (Boot/Start) करने में मदद करती है (जैसे BIOS)
  2. द्वितीयक मेमोरी / सहायक मेमोरी (Secondary Memory):
    • यह स्थिर (Non-Volatile) होती है और डेटा को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए उपयोग की जाती है।
    • उदाहरण: HDD (हार्ड डिस्क ड्राइव), SSD (सॉलिड स्टेट ड्राइव), CD/DVD, Pen Drive।
जब आप कंप्यूटर का पावर बटन दबाते हैं, तो सबसे पहले चलने वाला प्रोग्राम बूटस्ट्रैप (Bootstrap) होता है। यदि यह प्रोग्राम रोम (ROM - Read Only Memory) में मौजूद न हो, तो आपका करोड़ों का सुपर कंप्यूटर भी हमेशा के लिए एक कोमा (Coma) में चला जाएगा और कभी स्टार्ट नहीं होगा। इसी लिए यह प्रोग्राम कंप्यूटर की ROM (Read Only Memory) चिप के अंदर BIOS (Basic Input/Output System) में स्टोर किया जाता है।

कंप्यूटर के प्रकार (Types of Computer in Hindi)

A. कार्य के आधार पर (Based on Work):

  1. एनालॉग कंप्यूटर (Analog Computer): ये भौतिक मात्राओं (जैसे: तापमान, दबाव, गति) को मापते हैं।
  2. डिजिटल कंप्यूटर (Digital Computer): ये अंकों (Digits) (0 और 1 - बाइनरी) पर काम करते हैं। (जैसे: Laptop, Desktop)
  3. हाइब्रिड कंप्यूटर (Hybrid Computer): इनमें एनालॉग और डिजिटल, दोनों की विशेषताएँ होती हैं। (जैसे: ECG मशीन)

B. आकार के आधार पर (Based on Size):

  1. माइक्रोकंप्यूटर (Microcomputer): ये सबसे आम हैं, जिन्हें Personal Computers (PCs) भी कहा जाता है। (जैसे: Desktop, Laptop, Tablet)।
  2. मिनीकंप्यूटर (Minicomputer): ये माइक्रो कंप्यूटर से बड़े और अधिक शक्तिशाली होते हैं। ये एक समय में कई यूज़र्स के काम को संभाल सकते हैं और छोटे सर्वर या संस्थागत कार्यों के लिए उपयोग किए जाते हैं।(उदाहरण: PDP-11)।
  3. मेनफ्रेम कंप्यूटर (Mainframe Computer): इनका उपयोग बड़ी संस्थाओं (जैसे: बैंक, रेलवे, एयरलाइंस) द्वारा बड़ी मात्रा में डेटा प्रोसेसिंग के लिए किया जाता है। ये बहुत बड़े, महंगे और बहुत तेज होते हैं।
  4. सुपरकंप्यूटर (Supercomputer): ये दुनिया के सबसे तेज और सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। इनका उपयोग वैज्ञानिक अनुसंधान (Scientific Research) और मौसम की भविष्यवाणी (Weather Forecasting) के लिए किया जाता है। (जैसे: भारत का PARAM और Pratyush)।
भारत का पहला सुपरकंप्यूटर PARAM 8000 है, जिसे C-DAC द्वारा विकसित किया गया था।

कंप्यूटर की विशेषताएँ (Characteristics of Computer in Hindi)

  1. गति (Speed): कंप्यूटर बहुत तेज गति से गणना कर सकते हैं, आमतौर पर Hertz (Hz) या MIPS (Million Instructions Per Second) में मापा जाता है।
  2. शुद्धत (Accuracy): यदि कंप्यूटर को सही इनपुट दिया जाए, तो वह हमेशा 100% सही परिणाम देता है। गलती केवल तब होती है जब इनपुट गलत दिया जाए (जिसे GIGO - Garbage In, Garbage Out कहा जाता है)
  3. लगन/कर्मठता (Diligence): कंप्यूटर बिना थके या बोर हुए एक ही काम को लगातार कर सकते हैं।
  4. भंडारण क्षमता (Storage Capacity): यह बहुत बड़ी मात्रा में डेटा को स्थायी (Permanently) रूप से स्टोर कर सकता है।
  5. बहुमुखी प्रतिभा (Versatility): कंप्यूटर एक ही समय में कई अलग-अलग कार्य कर सकता है (जैसे: संगीत सुनना, दस्तावेज़ टाइप करना और इंटरनेट ब्राउज़ करना)।
  6. स्वचालन (Automation): एक बार निर्देश दिए जाने के बाद, कंप्यूटर स्वचालित रूप से (Automatically) कार्य पूरा कर सकता है।
GIGO (Garbage In, Garbage Out) सिद्धांत शुद्धत (Accuracy) से जुड़ा है। यदि आपका Input गलत है, तो Output भी गलत ही आएगा।

कंप्यूटर के उपयोग (Applications of Computers in Hindi)

आज जीवन का कोई भी क्षेत्र कंप्यूटर से अछूता नहीं है। इसके कुछ मुख्य उपयोग निम्नलिखित हैं:

क्षेत्र (Sector) उपयोग (Application)
शिक्षा (Education) ऑनलाइन क्लास, ई-लर्निंग, डिजिटल लाइब्रेरी, रिजल्ट प्रोसेसिंग।
मनोरंजन (Entertainment) फिल्में देखना, गेम खेलना, संगीत सुनना।
बैंकिंग (Banking) ऑनलाइन लेनदेन, ATM मशीनें, पासबुक प्रिंटिंग।
चिकित्सा (Hospitals) मरीजों का रिकॉर्ड रखना, रोगों का पता लगाना, ऑपरेशन।
व्यापार (Business) हिसाब किताब रखना, स्टॉक मैनेजमेंट, ई-कॉमर्स।
विज्ञान और अनुसंधान (Science & Research) मौसम की भविष्यवाणी, वैज्ञानिक शोध, डेटा विश्लेषण।
संचार (Communication) ईमेल, वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया।
सरकारी काम (Government) ई-गवर्नेंस, डेटाबेस मैनेजमेंट, ऑनलाइन फॉर्म।
यातायात (Transport) यातायात प्रबंधन, टिकट बुकिंग।


कंप्यूटर के लाभ और हानि (Advantages & Disadvantages of Computers)

विज्ञान का यह चमत्कार हमारे लिए 'वरदान' है या 'अभिशाप', यह पूरी तरह इसके इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है। कंप्यूटर ने निस्संदेह मानवीय क्षमताओं को असीमित विस्तार दिया है, लेकिन हर सिक्के की तरह, इस तकनीक का भी दूसरा पहलू है। इसके सही उपयोग के लिए ज़रूरी है कि हम इसके गुण और दोष, दोनों को गहराई से समझें।

A. कंप्यूटर के लाभ (Advantages of Computer)

  1. समय की बचत (Saves Time): जटिल कार्यों को बहुत कम समय में पूरा करता है।
  2. त्रुटि-मुक्त कार्य (Error-Free Work): मानवीय गलतियों की संभावना कम हो जाती है।
  3. संयोजकता (Connectivity): कंप्यूटर इंटरनेट से जुड़कर दुनिया भर की जानकारी तक पहुँच सकता है।
  4. लागत में कमी (Cost Reduction): कई मैनुअल कार्यों को स्वचालित करके लागत कम करता है।
  5. डेटा सुरक्षा (Data Security): महत्वपूर्ण जानकारी को सुरक्षित रखता है।

B. कंप्यूटर की हानियाँ (Disadvantages of Computer)

  1. साइबर अपराध (Cybercrime): ऑनलाइन धोखाधड़ी, डेटा चोरी और हैकिंग का खतरा बढ़ गया है।
  2. निर्भरता (Dependency): लोग अपने छोटे-छोटे कामों के लिए भी कंप्यूटर पर निर्भर हो गए हैं।
  3. दुरुपयोग (Misuse): कंप्यूटर और इंटरनेट का उपयोग फेक न्यूज़, हैकिंग, और अवैध गतिविधियों के लिए भी किया जाता है।
  4. गोपनीयता का अभाव (Lack of Privacy): सही सुरक्षा उपाय न हों, तो Personal Details लीक हो सकती है।
  5. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ (Health Issues): लगातार उपयोग से आँखों में दर्द, कमर दर्द और तनाव जैसी समस्याएँ हो सकती हैं।

कंप्यूटर की सीमाएँ (Limitations of Computer in Hindi)

हर तकनीक की एक हद होती है, और कंप्यूटर भी इसका अपवाद नहीं है। बिना बिजली और बिना मानवीय निर्देशों के यह महज एक 💻 खाली डिब्बे के समान है। यह डेटा को प्रोसेस तो कर सकता है, लेकिन उसे महसूस नहीं कर सकता। इन सीमाओं को समझना इसलिए ज़रूरी है ताकि हम इस मशीन का सही और तार्किक उपयोग कर सकें।

  1. बुद्धि की कमी (No IQ): कंप्यूटर खुद से कुछ नहीं सोच सकता। यह केवल दिए गए निर्देशों के अनुसार ही कार्य करता है।
  2. भावनाओं का अभाव (No Feelings): कंप्यूटर में भावनाएं या संवेदनाएं नहीं होती हैं। वह सही और गलत का नैतिक निर्णय नहीं ले सकता। इसकी सभी क्षमताएँ प्रोग्रामिंग पर आधारित होती हैं।
  3. अनुभव और सामान्य ज्ञान का अभाव (No Common Sense): कंप्यूटर के पास सामान्य ज्ञान या व्यक्तिगत अनुभव नहीं होता। यह केवल लॉजिकल और प्रोग्राम्ड कार्य कर सकता है।
  4. इनपुट पर निर्भरता (Dependence on Input): कंप्यूटर स्वयं कार्य शुरू नहीं कर सकता। जब तक उसे सही इनपुट और प्रोग्राम न मिले, वह कार्य नहीं कर पाएगा।
  5. मनुष्य पर निर्भरता (Dependency on Humans): इसे चलाने और नियंत्रित करने के लिए मनुष्य की आवश्यकता होती है।
  6. आत्म-रक्षा नहीं कर सकता (Cannot Defend Itself): कंप्यूटर वायरस या अन्य खतरों से अपनी रक्षा खुद नहीं कर सकता; इसके लिए एंटी-वायरस जैसे प्रोग्राम्स की जरूरत होती है।
  7. बिजली पर निर्भरता (Dependent on Electricity): कंप्यूटर को काम करने के लिए लगातार बिजली की आपूर्ति की आवश्यकता होती है। बिजली न होने पर यह उपयोगी नहीं रहता।
  8. रखरखाव और अपडेट की आवश्यकता (Need of Maintenance & Updates): कंप्यूटर को समय-समय पर अपडेट, रख-रखाव और सुरक्षा उपायों की आवश्यकता होती है, अन्यथा यह धीमा या असुरक्षित हो सकता है।

कंप्यूटर से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य (Important Computer Facts)

  • कंप्यूटर साक्षरता दिवस (World Computer Literacy Day) प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को मनाया जाता है।
  • एलन ट्यूरिंग (Alan Turing) को आधुनिक कंप्यूटर का जनक (Father of Modern Computer) माना जाता है।
  • ENIAC (Electronic Numerical Integrator and Computer) को पहला सफल इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर माना जाता है।
  • बाइनरी सिस्टम (0 और 1) का उपयोग कंप्यूटर में डेटा को स्टोर और प्रोसेस करने के लिए किया जाता है। इसे कंप्यूटर की भाषा भी कहते हैं।
  • एडा लवलेस (Ada Lovelace) को दुनिया की पहली कंप्यूटर प्रोग्रामर (First Computer Programmer) माना जाता है।
  • कंप्यूटर में उपयोग होने वाली IC (Integrated Circuit) चिप सिलिकॉन (Silicon) से बनी होती है।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के संयोजन (combination) को फर्मवेयर (Firmware) कहते हैं। जैसे: BIOS

निष्कर्ष (Conclusion)

साथियों, हस आशा करते हैं, कि इस सेशन में हमने कंप्यूटर के परिचय (Introduction to Computers in Hindi) के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। नीचे प्रिंट बटन दिया गया है जहाँ से आप इस पूरे सेशन का साफ-सुथरा प्रिंट ले सकते हैं।

कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं कि ये जानकारी कैसी लगी। साथ ही आप अपने कोई भी विचार या परामर्श हमसे साझा कर सकते हैं। अपनी तैयारी को मजबूती से जारी रखें।

UPSSSC के नवीनतम पाठ्यक्रम (Latest Syllabus) पर आधारित सबसे सटीक MCQs, प्रीमियम नोट्स (Premium Notes) और पिछले वर्षों के प्रश्न (PYQs) बिल्कुल फ्री में पाने के लिए आज ही हमारे Telegram Channel से जुड़ें।

साथ ही, परीक्षा की तारीखों के सबसे तेज़ अपडेट (Fastest Exam Updates) और कंप्यूटर अवेयरनेस (Computer Awareness) के डेली डोज़ के लिए हमारे WhatsApp Channel को भी अभी फॉलो करें।

आपकी सफलता, हमारी प्राथमिकता! (Your Success, Our Priority!) 🌟

धन्यवाद, जय हिन्द!

Download Introduction to Computer in Hindi Notes PDF

एग्जाम से पहले रिवीज़न के लिए Introduction to Computer in Hindi Notes PDF को अभी सेव करें।

नोट: डेस्टिनेशन में 'Save as PDF' चुनें और Document Folder में सेव करें।


FAQs

प्रतियोगी परीक्षाओं में कंप्यूटर का जनक किसे माना जाता है?

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में, चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को "कंप्यूटर का जनक" (Father of Computer) माना जाता है, क्योंकि उन्होंने Analytical Engine (एनालिटिकल इंजन) की अवधारणा दी थी, जो आधुनिक कंप्यूटर का आधार बनी।

सीपीयू (CPU) का पूरा नाम क्या है और इसका मुख्य कार्य क्या है?

CPU का पूरा नाम Central Processing Unit (सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट) है। इसे कंप्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है। इसका मुख्य कार्य इनपुट डेटा को प्रोसेस करना और आउटपुट उत्पन्न करना है, साथ ही यह कंप्यूटर के अन्य सभी घटकों को नियंत्रित करता है।

RAM और ROM में मुख्य अंतर क्या है?

RAM (Random Access Memory) एक Volatile मेमोरी है, जिसका अर्थ है कि बिजली बंद होने पर इसका डेटा खो जाता है। यह कंप्यूटर की वर्तमान कार्यों (Active Tasks) के लिए उपयोग होती है। ROM (Read Only Memory) एक Non-Volatile (स्थिर) मेमोरी है; इसका डेटा स्थायी होता है और यह कंप्यूटर को स्टार्ट (Boot) करने के लिए आवश्यक निर्देश (जैसे BIOS) स्टोर करती है।

GIGO का क्या अर्थ है?

GIGO का अर्थ है "Garbage In, Garbage Out" (गार्बेज इन, गार्बेज आउट)। इसका मतलब है कि यदि आप कंप्यूटर को गलत इनपुट (डेटा या निर्देश) देंगे, तो वह आपको गलत आउटपुट (परिणाम) ही देगा।

हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर में मुख्य अंतर क्या है?

हार्डवेयर कंप्यूटर का भौतिक भाग (Physical Part) है जिसे आप छू सकते हैं (जैसे Monitor, CPU)। सॉफ्टवेयर निर्देशों का समूह (Set of Instructions) है जिसे आप छू नहीं सकते (जैसे MS Word, Windows OS)।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
RojgarBytes AI 🟢 Online | Ask anything
👋 नमस्ते! मैं RojgarBytes का AI असिस्टेंट हूँ। आप मुझसे कंप्यूटर का कोई भी डाउट पूछ सकते हैं।
🔥 Viva शुरू करें
📱 सोशल मीडिया